पुरस्कार का नाम | मापदंड | शुरुआत | पुरस्कार राशि |
---|---|---|---|
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार | पुरस्कार दिए जाने वाले वर्ष से पूर्व के चार वर्षों में किसी खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है । | 1991-92 | रु. 7.5 लाख |
द्रोणाचार्य पुरस्कार | उन खेल प्रशिक्षकों के लिए, जिन्होंने खिलाड़ियों या टीमों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित किया है और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने में सक्षम बनाया है । | 1985 | रु. 5 लाख |
ध्यानचंद पुरस्कार | उन खिलाड़ियों के लिए जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेलों में योगदान दिया है और सक्रिय खेल करियर से रिटायरमेंट के बाद भी खेल को बढ़ावा देने में योगदान देना जारी रखा है । | 2002 | रु. 5 लाख |
तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड | एडवेंचर खेलों में विशिष्ट उपलब्धि यह पुरस्कार दिया जाता है । भूमि, समुद्र और वायु पर साहसिक कार्य के लिए 3 श्रेणियों और जीवन भर की उपलब्धि के लिए 1 पुरस्कार दिया जाता है । | 1993 | रु. 5 लाख |
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार | 4 श्रेणियां (a) उदीयमान और युवा प्रतिभा पहचान और प्रोत्साहन (b) कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेल प्रोत्साहन (c) खिलाड़ियों को रोजगार एवं खेल कल्याण उपाय (d) विकास के लिए खेल | 2009 | कोई नकद पुरस्कार नहीं |
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी | इंटर-यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में शीर्ष प्रदर्शन करने वाली यूनिवर्सिटी । (शीर्ष 3 विश्वविद्यालयों को नकद पुरस्कार दिए जाते हैं) | 1956-57 | 1. रु.10 लाख 2. रु. 5 लाख और 3. रु. 3 लाख |